फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: fraud of Rs 15 lakh in name of investment in mining work in Rajasthan

धोखाधड़ी: राजस्थान में माइनिंग का काम करवाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये, हिसार निवासी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

Mon, 09 May 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 May 2022 12:24 PM IST
सार

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भा कॉलोनी निवासी सचदेव कुमार की शिकायत पर आरोपी हिसार निवासी नवीन उर्फ बबूल और उसके पिता जगदीश के खिलाफ धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
      

विज्ञापन
Fatehabad: fraud of Rs 15 lakh in name of investment in mining work in Rajasthan
धोखाधड़ी। - फोटो : istock

विस्तार

राजस्थान में खनन के काम में निवेश करवाने के नाम पर फतेहाबाद की भा कॉलोनी निवासी व्यक्ति से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भा कॉलोनी निवासी सचदेव कुमार की शिकायत पर आरोपी हिसार निवासी नवीन उर्फ बबूल और उसके पिता जगदीश के खिलाफ धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

        
कोर्ट में दायर इस्तगासा में सचदेव कुमार ने बताया कि उसकी मुलाकात जगदीश चंद्र के साथ हुई और उसने कहा कि उसका बेटा नवीन उर्फ बबलू राजस्थान में माइनिंग का काम करता है और वहां पर अच्छा प्रॉफिट कमा रहा है। आप भी 20 लाख रुपये निवेश करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आरोप है कि जगदीश चंद्र और उसके बेटे नवीन के कहने पर उसने 20 लाख में से 15 लाख रुपये जून 2021 में बैंक खाते में डाल दिए और बाकी के पांच लाख रुपये कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद देने थे। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उसका प्रॉफिट जून माह से शुरू हो जाएगा। आरोप है कि इसके बाद उक्त आरोपियों ने न तो प्रॉफिट दिया और न ही 15 लाख रुपये वापस दिए। उक्त आरोपियों ने माइनिंग में काम दिलवाने के बहाने रुपये ऐंठ लिए और बार-बार मांगने पर वापस भी नहीं दे रहे है। फिलहाल शहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed