फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Four arrested in case of issuing fake sports gradation certificate

Fatehabad: फर्जी खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करने का मामला, तत्कालीन जिला खेल अधिकारी समेत चार गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 04:12 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी तत्कालीन जिला खेल अधिकारी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने वर्ष 2023 में सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Fatehabad: Four arrested in case of issuing fake sports gradation certificate
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तत्कालीन जिला खेल अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आवेदकों से मिलीभगत करके फर्जी डी ग्रेड के स्पोर्टस ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करने व इन्हीं सर्टिफिकेट के आधार पर आवेदकों द्वारा खेल कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त करने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेंद्र बेरवाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मक्खन सिंह निवासी ढांड, महावीर निवासी बनावाली, राहुल निवासी बोदीवाली, राजेन्द्र सिंह बेरवाल निवासी न्यू भरत नगर भिवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से राजेंद्र बेरवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि आरोपी राजेंद्र बेरवाल फिलहाल सेवानिवृत हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 21 अप्रैल 2023 को सीएम फ्लाइंग हिसार के इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मामले के अनुसार सीएम फ्लाइंग द्वारा इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद के रिकॉर्ड की जांच की तो पाया कि जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा वर्ष 2019-20 में 122 खिलाड़ियों के स्पोर्टस ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए गए थे, जिनमें 109 ग्रेड सी व 13 ग्रेड डी के थे।

इसके आधार पर राहुल ने लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद व मक्खन सिंह ने लोक निर्माण विभाग गुरूग्राम में व महावीर सिंह ने सिंचाई विभाग फतेहाबाद में नौकरी पाई। जांच में पाया गया कि इन लोगों ने कभी इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया। इन्हें तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र बेरवाल ने बिना जांच करवाए खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए थे।


इस मामले में फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा, फतेहाबाद पुलिस जांच कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed