{"_id":"6512a59d8bccff0bd70d64e4","slug":"fatehabad-dc-strict-action-two-patwaris-accused-of-bribery-dismissed-case-registered-against-both-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद डीसी की कड़ी कार्रवाई: रिश्वत के आरोप में फंसे दो पटवारियों को किया बर्खास्त, दोनों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद डीसी की कड़ी कार्रवाई: रिश्वत के आरोप में फंसे दो पटवारियों को किया बर्खास्त, दोनों के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 26 Sep 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Sep 2023 03:04 PM IST
सार
फतेहाबाद डीसी को उप तहसीलदार कुलां से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार धर्मबीर सिंह पटवारी उपतहसील कुलां में कार्यरत था। धर्मबीर सिंह पटवारी को इंतकाल दर्ज करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपों के मद्देनजर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
suspend demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्वत के आरोप में फंसे दो पटवारियों को फतेहाबाद के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई पटवारी धर्मबीर सिंह और अनीश कुमार के खिलाफ की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से कुछ दिन पहले पटवार सर्कल दीवाना के पटवारी धर्मबीर सिंह को इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। इसके अलावा पटवार सर्कल भूना के पटवारी अनीश कुमार को हाल ही में प्लॉट के इंतकाल की नकल देने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ ही भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने यह कार्रवाई उप तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर की है। जारी आदेशों में उप तहसीलदार कुलां से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार धर्मबीर सिंह पटवारी उपतहसील कुलां में कार्यरत था। धर्मबीर सिंह पटवारी को इंतकाल दर्ज करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपों के मद्देनजर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। वहीं, दूसरी ओर जारी आदेश में अनीश कुमार पटवारी उपतहसील भूना में हलका भूना के तहत कार्यरत था। अनीश कुमार को दुकानदार के प्लॉट का इंतकाल चढ़ाने नकल एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपों के मद्देनजर सरकारी सेवा से बर्खास्त किया है।
विज्ञापन