फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, woman found, in rohtak, police found in rohtak, fatehabad, harayana

लापता विवाहिता रोहतक से बरामद

Mon, 17 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव ढाणी गोपाल से चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने रोहतक से बरामद कर लिया है। जिसको रविवार की सांय को भूना पुलिस थाना में ले आई है। बरामद विवाहिता के बयान सोमवार को न्यायालय में 164 के तहत दर्ज करवाएं जाएंगे।  गौरतलब है कि गांव ढाणी गोपाल की करीब 22 वर्षीय सोनिया संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ससुराल से लापता हो गई थी। अपने करीब दो वर्षीय बेटे को छोड़कर लापता हुई विवाहिता की तलाश में परिजनों ने काफी प्रयास किए और परिचितों से मोबाइल  फोन के द्वारा पूछताछ की।


लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगने के कारण पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस बीट इंचार्ज दिलबाग सिंह के नेतृत्व की टीम ने रविवार को सोनिया के रोहतक में होने से संबधित सुराग निकाल लिया। पुलिस टीम व महिला के परिजनों ने रोहतक बस स्टैंड से सोनिया को बरामद किया है। हालांकि वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही है। इस संबंध में बीट इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि सोनिया को न्यायालय में पेश करके बयान दर्ज करवाएं जांएगे, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed