फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, shop, thepht, case file, harayana

सेंध लगाकर दुकान से लाखों की चोरी

Sat, 17 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, shop, thepht, case file,  harayana
टोहाना में दुकान में चोरी की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने वीरवार देर रात्रि को रतिया रोड स्थित समरसेबल वर्कर्स की दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दुकान की दीवार मेें सेंध लगाकर लाखों रुपये का माल लेकर चंपत हो गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान मालिक बिट्टू उर्फ सुरेश सैनी की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बिट्टू उर्फ सुरेश सैनी ने बताया  कि वीरवार रात वह लगभग आठ बजे वह अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था। सुबह आठ बजे उसके भतीजे विजय कुमार ने जब दुकान खोली तो पाया कि दुकान का काफी सामान बिखरा था तथा काफी सामान गायब था, जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान की पिछली दीवार में बड़ा सुराख कर अज्ञात चोर दुकान से सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सुरेश कुमार ने दुकान पर जाकर पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि दुकान से समरसेबल की बांइडिंग की तांबे की एक क्विंटल तार, 20 किलो पीतल, 70 किलो कॉपर की तार के अलावा पीतल के बुश आदि गायब है जिनकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये है। पुलिस ने शिकयत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed