फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, hotal, raid, three pairs caught, arrasted, harayana

शहर के 15 होटलों में छापामारी, तीन जोड़े पकड़े

Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, hotal, raid, three pairs caught, arrasted, harayana
युवतियों को पुलिस की गाड़ी में बिठाती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर महिला पुलिस टीम ने शुक्रवार को हिसार रोड स्थित कालूराम होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले तीन जोड़ों को काबू किया है। इसके अलावा शहर में 15 होटलों पर छापामारी कर जांच की गई। कालूराम होटल में पकड़े गए आरोपियों की पहचान  धर्मसिंह, अमित और सतबीर के रूप में हुई है। इनमें धर्मसिंह भट्टू कॉलेज में लेक्चरर है।
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले भट्टू में ही एक लड़की के साथ मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने लेक्चरर की पिटाई भी की थी। वहीं, महिला पुलिस की इस कार्रवाई को कुछ दिन पहले कालूराम होटल में एक महिला द्वारा बलात्कार करने का आरोप लगाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, बाद में उक्त महिला पैसे लेकर समझौता करने के मामले में गिरफ्तार की गई थी। पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने बताया होटल में मिले तीनों जोड़ों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


रजिस्टर में एक जोड़े की नहीं मिली एंट्री
शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग के नेतृत्व में महिला थाने की स्पेशल टीम ने शहर में 15 होटलों पर छापामारी कर तलाशी अभियान चलाया। पकड़े गए तीन जोड़ों में से दो की रजिस्टर में एंट्री थी, जबकि तीसरे जोड़े को बिना इंट्री के ही कमरा अलॉट कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी की मानें तो कई होटलों में अनियमितताएं मिलीं, जिन्हें दूर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा चार मरला कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में एक प्रेमी जोड़ा जन्मदिन मनाता मिला। महिला थाना प्रभारी ने प्रेमी जोड़े को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े
हिसार रोड पर स्थित होटल के कमरा नंबर 101,102 और 108 नंबर में प्रेमी जोड़े मिले। इनमें दो जोड़े युवा थे। तीसरे कमरे से भट्टू कॉलेज का लेक्चरर एक युवती के साथ मिला। पुलिस के पूछताछ करने पर लेक्चरर ने युवती को अपनी दोस्त बताया। छापामारी के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने दरवाजे खुलवाने की कोशिश की, तो कमरों में मौजूद युवतियां बेड के नीचे छिप गईं। इस दौरान एक कमरे से युवक-युवती के अलावा बीयर की कई बोतलें भी बरामद हुई हैं। हिसार रोड स्थित कालूराम होटल में दो-तीन साल पहले एक छात्रा से रेप के बाद मौत का मामला भी सामने आया था। इस मामले में छात्रा के प्रेमी, होटल मालिक और उसके मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।



कानूनी कार्रवाई की जाएगी
महिला थानाध्यक्ष पुष्पा सिहाग ने होटल से पकड़े गए युवक-युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed