{"_id":"57dc46fe4f1c1b3c3dd49957","slug":"fatehabad-crime-news-hotal-raid-three-pairs-caught-arrasted-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 15 होटलों में छापामारी, तीन जोड़े पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के 15 होटलों में छापामारी, तीन जोड़े पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवतियों को पुलिस की गाड़ी में बिठाती महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर महिला पुलिस टीम ने शुक्रवार को हिसार रोड स्थित कालूराम होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले तीन जोड़ों को काबू किया है। इसके अलावा शहर में 15 होटलों पर छापामारी कर जांच की गई। कालूराम होटल में पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मसिंह, अमित और सतबीर के रूप में हुई है। इनमें धर्मसिंह भट्टू कॉलेज में लेक्चरर है।
करीब 15 दिन पहले भट्टू में ही एक लड़की के साथ मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने लेक्चरर की पिटाई भी की थी। वहीं, महिला पुलिस की इस कार्रवाई को कुछ दिन पहले कालूराम होटल में एक महिला द्वारा बलात्कार करने का आरोप लगाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, बाद में उक्त महिला पैसे लेकर समझौता करने के मामले में गिरफ्तार की गई थी। पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने बताया होटल में मिले तीनों जोड़ों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
रजिस्टर में एक जोड़े की नहीं मिली एंट्री
शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग के नेतृत्व में महिला थाने की स्पेशल टीम ने शहर में 15 होटलों पर छापामारी कर तलाशी अभियान चलाया। पकड़े गए तीन जोड़ों में से दो की रजिस्टर में एंट्री थी, जबकि तीसरे जोड़े को बिना इंट्री के ही कमरा अलॉट कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी की मानें तो कई होटलों में अनियमितताएं मिलीं, जिन्हें दूर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा चार मरला कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में एक प्रेमी जोड़ा जन्मदिन मनाता मिला। महिला थाना प्रभारी ने प्रेमी जोड़े को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
तीन कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े
हिसार रोड पर स्थित होटल के कमरा नंबर 101,102 और 108 नंबर में प्रेमी जोड़े मिले। इनमें दो जोड़े युवा थे। तीसरे कमरे से भट्टू कॉलेज का लेक्चरर एक युवती के साथ मिला। पुलिस के पूछताछ करने पर लेक्चरर ने युवती को अपनी दोस्त बताया। छापामारी के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने दरवाजे खुलवाने की कोशिश की, तो कमरों में मौजूद युवतियां बेड के नीचे छिप गईं। इस दौरान एक कमरे से युवक-युवती के अलावा बीयर की कई बोतलें भी बरामद हुई हैं। हिसार रोड स्थित कालूराम होटल में दो-तीन साल पहले एक छात्रा से रेप के बाद मौत का मामला भी सामने आया था। इस मामले में छात्रा के प्रेमी, होटल मालिक और उसके मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
कानूनी कार्रवाई की जाएगी
महिला थानाध्यक्ष पुष्पा सिहाग ने होटल से पकड़े गए युवक-युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।