{"_id":"583c780a4f1c1b0c1ede5a36","slug":"fatehabad-cow-bike-accident-road-accident-young-boy-dead-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय से टकराई बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नील गाय से टकराई बाइक, किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड के गांव जांडली के पास एक नील गाय बाइक से टकरा गई। इससे एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मृत बच्चे के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जांडली निवासी धर्मवीर के दोनों बेटे घर में पानी का साधन नहीं होने से फतेहाबाद रोड पर नलकूप से पानी लाने बाइक से जा रहे थे। उसका बड़ा लड़का अमित बाइक चला रहा था जबकि छोटा राबिन (13) पीछे पीतल की टोकनी लेकर बैठा था।
विज्ञापन
बाइक जैसे ही फतेहाबाद रोड पर जा रहा था तो अचानक खेतों से नील गाय निकल आई। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी। इससे राबिन का सिर पक्की सड़क पर टकराकर फूट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बची फतेहाबाद से भूना आ रही इंडिका कार बाइक से टकराते हुए बाल-बाल बची और एक पेड़ से भिड़ गई।
विज्ञापन
नाैंवी कक्षा का छात्र था राबिन
पीने के पानी की प्यास बुझाने के लिए ढाणी से मात्र एक किलोमीटर दूर जाते ही राबिन सड़क हादसे का शिकार हो गया। राबिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां में नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद से राबिन के पिता धर्मवीर और परिजनों का हाल बेहाल है। अपने बेटे के शव को देखकर उसकी मां बेहोश हो गई।
क्या कहते हैं बीट इंचार्ज
पुलिस बीट इंचार्ज एएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि दोनों लड़के बाइक पर पीने का पानी ढाणी से चलकर फतेहाबाद रोड पर एक नलकूप से लेने जा रहे थे। अचानक खेतों से एक नील गाय आ गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर जा गिरा। इससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने धर्मवीर के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।