फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Case registered against principal for molestation

Fatehabad: प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप; शिक्षिका को बुलाकर बोला- आज तो कमाल की दिख रही हो

Sun, 05 May 2024 03:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 03:27 PM IST
सार

सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर शिक्षिकाओं ने छेछ़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है। डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है। एक शिक्षिका का आरोप है कि प्राचार्य बुलाकर कहता था आज तो कमाल की दिख रही हो।

विज्ञापन
Fatehabad: Case registered against principal for molestation
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में शिक्षा के मंदिर में प्राचार्य द्वारा वहां पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है। महिला थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी स्कूल प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी जयपाल सिंह ने शुरू कर दी है। वहीं एक शिक्षिका के सामने आने के बाद अन्य शिक्षिकाओं ने भी आरोप लगाए है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया कि कि वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर है। आरोप है कि 12 दिसंबर 2023 को स्कूल प्राचार्य ने अपने कक्ष में विद्यालय के कार्य के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी प्राचार्य ने कहा कि आज तो कमाल की दिख रही हो और मेरी तरफ गंदी नजर से देखने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद एक दिन जब उसने टाइम टेबल को लेकर अनुरोध किया तो उन्होंने एक गंदी हंसी के साथ मुझसे कहा कि आप बस मुझे खुश कर दीजिए और मैं आपके सारे कलांश हटा दूंगा। छुट्टी लेने पर एक दिन पहले उन्होंने कहा कि आपको जब भी कोई निजी समस्या हो तो मुझे पर्ची में लिखकर दे दिया करो, मैं किसी को नहीं बताऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने निवास स्थान के बारे में पूछा और कहा कि वहां कि महिलाएं तेज होती हैं। इसके बाद उन्हें अन्य महिला शिक्षिकाओं की समस्याएं भी ऐसे ही पता चली। आरोपी प्राचार्य ने इनके साथ भी मौका मिलते ही गलत नीयत से छेड़छाड की है।

मामले को लेकर शिकायत आई है। आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। -जयपाल सिंह, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed