फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Bus stand outpost in-charge accused of murder of father-in-law

Fatehabad: बस स्टैंड चौकी प्रभारी पर ससुर की हत्या का आरोप, परिजनों ने मोर्चरी हाउस के बाहर किया हंगामा

Sun, 29 Sep 2024 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि मामले को लेकर एसआई संजय कुमार की पत्नी सोनू रानी की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Fatehabad: Bus stand outpost in-charge accused of murder of father-in-law
अस्पताल में इकट्ठा हुए परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में बस स्टैंड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पर ससुर की हत्या का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों ने नागरिक अस्पताल में बने मोर्चरी हाउस के बाहर हंगामा भी किया। पुलिस पर सख्त कार्रवाई नहीं करने के आरोप भी लगाए गए। लोगों ने इस मामले में जाम भी लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में संजय कुमार की पत्नी सोनू रानी ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 13 मार्च को हिसार जिले के गांव धांसू निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरी छोटी बहन पूजा की शादी गांव डूल्ट में दूसरी जाति में हुई है। इस बात से संजय कुमार खफा था। वह अक्षर ताने मारता था कि तेरी बहन पूजा ने दूसरी जाति में शादी करके सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


वह मुझे पूजा के साथ ताल्लुक नहीं रखने के लिए मजबूर करता था और न ही पूजा से मिलने देता था। आरोप है कि संजय कुमार कहता था कि तेरे पिता ने दहेज नहीं दिया, तेरी बजाय किसी और से शादी करता तो मुझे दहेज का सामान काफी मिल जाता। इस तरह आए दिन मुझसे झगड़ा करता था। 23 सितंबर को उसकी बहन पूजा हमारे मायके के घर मातुराम कॉलोनी आई हुई थी। उस दिन मैंने संजय के सामने अपनी बहन पूजा से मिलने की इच्छा जताई तो संजय ने मुझे बेरहमी से पीटा और मेरा गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने यह बात अपने पिता को बताई तो वह और मेरा छोटा भाई पुलिस लाइन से मुझे अपने साथ ले आए। शनिवार को मेरे पास संजय का फोन आया कि तू मेरे पास घर आ जा, मैं उसका व्यवहार देखकर उसके पास जाने से मना कर दिया क्योंकि वह मुझे गाली गलौज कर रहा था इसलिए मैं मारपीट के डर से उसके पास नहीं गई।

शनिवार रात को करीब 1:30 बजे संजय ने मेरे मायके आकर घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही संजय अंदर आ गया और उसने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके हाथ में शीशे का टुकड़ा था, जिससे उसने वार करने की कोशिश की। मगर हाथापाई के दौरान शीशा नीचे गिरकर टूट गया।

उसने मेरा गला दबाने का प्रयास किया और मेरे भाई को थप्पड़ मुक्के मारे। तभी मेरे पिता सूरजभान को मेरे पति संजय कुमार ने जोर से धक्का मारा तो मेरे पिताजी फर्श पर गिर गए। उसके बाद मेरे पिता के ऊपर बैठकर उनकी छाती में मुक्के मारे, जिससे मेरे पिताजी बेहोश हो गए। हमने तुरंत अपने पिता को संभाला।


शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। पड़ोसियों की मदद से उन्हें गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल लेकर गए। मगर वहां मेरे पिता को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोनू रानी ने आरोप लगाया कि इस तरह मेरे पति संजय कुमार ने मेरे पिता की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed