{"_id":"57c1dc834f1c1bd539d4ffb9","slug":"fatehabad-bulls-in-road-accident-two-dead-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड़ फिर बने काल, अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवारा सांड़ फिर बने काल, अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार को अलग-अलग दो सड़क दुघर्टनाओं में दो बाइक चालकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को फतेहाबाद रोड पर दुग्ध डेयरी के सामने अचानक मोटर साइकिल से आवारा सांड़ के टकरा जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिंड़त हो गई। जिसके कारण बाइक चालक रोहताश कुमार की ट्रक के टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में रोहताश कुमार का सिर बुरी तरह से फट गया था। पुलिस बीट इंचार्ज रामचंद्र ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया है। मृतक रोहताश कुमार विवाह और पार्टियों में रोटी पकाने का काम करता था। शनिवार को भी गांव डूल्ट से दो महिला विधवा रानी देवी व पिंकी देवी भूना को रोटी पकाने के कार्य को लेकर जांडली जा रहा था। लेकिन अचानक सड़क दुर्घटना हो जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों महिलाओं को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती किया गया है।
उधर दूसरे हादसे में गांव सनियाना के निकट शनिवार की अलसुबह एक मोटर साइकिल लकड़ियों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस सड़क दुघर्टना में बाइक चालक कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा हुआ रोहताश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएचओ बिमला देवी ने एक्सीडेंट करके फरार हुए ट्रैक्टर-ट्राली को चालक सहित काबू कर लिया। ट्रैक्टर चालक के विरुद्घ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि दोनों ही घटनाओं में ट्रैक्टर और ट्रक चालक केे विरुद्घ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन