फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Allegations of irregularities in wheat weighing, farmers made video viral

Fatehabad: गेहूं तुलाई में गड़बडी का आरोप, किसानों ने वायरल किया वीडियो, तीन आढ़तियों को नोटिस जारी

Thu, 13 Apr 2023 09:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Apr 2023 09:45 AM IST
सार

हरियाणा में गेहूं का सीजन जोरों पर है। किसान गेहूं लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन किसानों को सरकार और प्रशासन से लगातार शिकायतें हैं। इसी कड़ी फतेहाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें किसानों ने ठगी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Fatehabad: Allegations of irregularities in wheat weighing, farmers made video viral
गेहूं की तुलाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना में रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में गेहूं तुलाई के दौरान 700 ग्राम की गड़बडी का आरोप लगाते हुए किसान मोर्चा के नेताओ ने वीडियो वायरल कर दी। किसान नेता लाभ सिंह, रमेश डांगरा व हरपाल सिंह ने 10 से 12 आढ़तियों पर तौल मे गड़बडी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मंडी के तीन आढ़तियों को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने 24 घंटे में आढ़तियों से मांगा जवाब
आढ़तियों को 24 घंटे मे जवाब देना होगा यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्केट कमेटी प्रसाशन द्वारा गोयल पेस्टीसाइड, सतपाल एन्ड संस सहित तीन आढ़तियों को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें किसान मोर्चा के नेता रमेश कुमार ने कहा कि एडिशनल अनाज मंडी में किसानो के साथ 50 किलोग्राम गेहूं तोलने पर 700 ग्राम की अधिक तुलाई करके ठगी की जा रही है। रमेश कुमार के अनुसार 10 से 12 आढ़तियो के द्वारा यह गड़बडी की जा रही है। किसान नेताओं ने प्रशासन से आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। तीन आढ़तियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। --अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed