{"_id":"58b1cc8c4f1c1b1b4bb24d73","slug":"fatehabad-6800-medicine-drugs-arrest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"6800 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6800 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नशीली गोलियां रखने का आरोपी ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ रतिया की टीम ने शनिवार शाम रतिया क्षेत्र के गांव सरदारेवाला में गश्त के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम के नाम से की गई है और उससे करीब 6800 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ रतिया की टीम सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश बिल्लू, भजन सिंह व मेजर सिंह आदि के नेतृत्व में रतिया क्षेत्र से पंजाब सीमा के लगते गांवों में गश्त कर रही थी।
उसी दौरान गांव सरदारेवाला के बस स्टैंड पर एक बस से युवक नीचे उतरा। पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा। जिससे पुलिस को संदेह हो गया। पुलिस को पीछे आते देख युवक खेतों की तरफ भाग गया और हाथ में लिए थैले को बीच सड़क में ही फेंक गया। पुलिस ने पुरुषोत्तम नामक युवक को खेत से काबू कर लिया और नशीली दवाइयों के थैले को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने उपरोक्त थैले की दवाइयों के नशीले पदार्थ होने के संदेह के चलते मौके पर ही सामान्य अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. विजय जैन को बुला लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जब उपरोक्त मुख्य चिकित्सक की देखरेख में थैले की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 6800 नशीली गोलियां पाई गई। पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार युवक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड के पश्चात ही उपरोक्त नशीली दवाइयों के संदर्भ में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन