फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encounter in Fatehabad: Two accused arrested in cash robbery and firing incident involving a dry fruit trader

फतेहाबाद में मुठभेड़: ड्राई फ्रूट व्यापारी से नकदी लूट और फायरिंग मामले में दो आरोपी काबू, पैर में लगी गोली

Sat, 07 Feb 2026 07:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Feb 2026 07:55 AM IST
सार

पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। शुरुआत में एक आरोपी उदित सैनी को पकड़ा गया था, जो भागते समय घायल हो गया था। अब सीआईए टोहाना ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों मोनू उर्फ मोनी और कमल उर्फ बच्ची को घेर लिया।

विज्ञापन
Encounter in Fatehabad: Two accused arrested in cash robbery and firing incident involving a dry fruit trader
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना शहर में कुछ दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने तेजी से पर्दाफाश किया है। सीआईए टीम ने आज कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया, लेकिन पकड़े जाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की शुरुआत 4 फरवरी की शाम से हुई थी, जब डांगरा रोड स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने पिस्तौल तानकर दुकानदार धीरज मेहता से करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूट लिए। जाते-जाते उन्होंने दुकान की तरफ फायरिंग की और धमकी दी और कहा कि "कल फिर आएंगे!" दुकान के बाहर काम कर रहे एक कर्मचारी को भी पिस्तौल की बट से मारा गया था। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैला दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। शुरुआत में एक आरोपी उदित सैनी को पकड़ा गया था, जो भागते समय घायल हो गया था। अब सीआईए टोहाना ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों मोनू उर्फ मोनी और कमल उर्फ बच्ची को घेर लिया। पकड़े जाने के प्रयास में आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed