फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   During vehicle checking in village Badopal, driver of car hit home guard in Fatehabad

फतेहाबाद: वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने होमगार्ड को मारी टक्कर, बोनट पर गिरा तो भी नहीं रोकी गाड़ी 

Sat, 07 May 2022 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 May 2022 02:59 PM IST
सार

टक्कर से होमगार्ड गांव गोरखपुर निवासी सोनू घायल हुआ है। सदर पुलिस ने सोनू की शिकायत पर आरोपी होंडा सिटी कार चालक हिसार के आजाद नगर निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
During vehicle checking in village Badopal, driver of car hit home guard in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बड़ोपल के पास ट्रैफिक पुलिस की तरफ से की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान हिसार की तरफ से आ रही कार के चालक ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। होमगार्ड उछलकर गाड़ी के बोनट पर जा गिरा। कार चालक दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने पीछा करके कार चालक को पकड़ लिया। टक्कर से होमगार्ड गांव गोरखपुर निवासी सोनू घायल हुआ है। सदर पुलिस ने सोनू की शिकायत पर आरोपी होंडा सिटी कार चालक हिसार के आजाद नगर निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


होमगार्ड सोनू ने बताया कि उसकी डयूटी ट्रैफिक पुलिस में है। छह मई को ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप कुमार के साथ बड़ोपल में नहर पुल के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान हिसार से फतेहाबाद की तरफ आ रही होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को रोकने के बजाय उसे टक्कर मार दी और वह उछलकर बोनट पर जा गिरा। कार चालक ने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी। ट्रैफिक थाना प्रभारी और अन्य टीम ने पीछा करके गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी रुकने से वह बोनट से सड़क पर जा गिरा। टीम ने गाड़ी चालक का नाम पूछा तो उसकी पहचान हिसार के आजाद नगर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। इसके बाद टीम ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed