{"_id":"6470e35716ec8ff28006c106","slug":"dead-body-thrown-into-the-canal-after-killing-a-woman-in-fatehabad-of-haryana-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर नहर में फेंका: गले और पैरों पर जंजीर से बंधे मिले पत्थर, हाथ के कड़े पर लिखा है इन्सां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर नहर में फेंका: गले और पैरों पर जंजीर से बंधे मिले पत्थर, हाथ के कड़े पर लिखा है इन्सां
Fri, 26 May 2023 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 11:24 PM IST
सार
महिला की हत्या कर भाखड़ा नहर में शव को फेंकने का मामला सामने आया है। मृत महिला के गले व पैर पर लोहे की जंजीर से पत्थर बंधे मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृत महिला के हाथ में एक कड़ा मिला है, जिस पर इन्सां लिखा हुआ है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते डीएसपी शमशेर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव लोहाखेड़ा से गुजर रही भाखड़ा नहर में शुक्रवार सुबह पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। महिला के गले व पैर में जंजीरों से पत्थर बांधे गए थे। शव भी गली-सड़ी हालत में था।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि पंजाब क्षेत्र में महिला की हत्या करके उसके शव को नहर में फेंका गया है। पुलिसकर्मियों ने शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
किला मोहल्ला निवासी फोटोग्राफर आशीष शाम के समय भाखड़ा नहर के किनारे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गया था। भाखड़ा नहर पुल के पास पहुंचा तो देखा कि नहर में महिला का शव टोहाना से लोहाखेड़ा की ओर बह रहा था। इसके बाद उसने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। शव को बाहर निकाला तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
महिला के गले और दाहिने पैर में लोहे की जंजीरों से पत्थर बंधे हुए थे तथा शव पुरी तरह गल चुका था। पुलिस को जांच में मृत महिला के हाथ में एक कड़ा मिला है, जिस पर इन्सां लिखा हुआ है। इससे उसके डेरा सच्चा सौदा सिरसा की श्रद्धालु होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
महिला के शव की पहचान कराने के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। हाथ में पहने कड़े पर इन्सां लिखा हुआ है। फिलहाल नामालूम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। -शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना