{"_id":"63c5916050912b62e64d6010","slug":"daughter-attacked-father-with-knife-in-land-dispute-in-fatehabad-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फतेहाबाद में जमीन के विवाद में बेटी ने पिता पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: फतेहाबाद में जमीन के विवाद में बेटी ने पिता पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में दाखिल
Mon, 16 Jan 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:33 PM IST
सार
इलाज के लिए पीड़ित को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में चौखंडी मोहल्ला के रहने वाले वृद्ध को उसकी बेटी ने जमीनी विवाद को लेकर चाकू मारकर घायल कर दिया। चौखंडी मोहल्ला के रहने वाले खानचंद ने बताया कि वह वार्ड सात का रहने वाला है, उसकी बेटी कैलाशो देवी अपने पति को छोड़कर आई हुई है।
विज्ञापन
उसने बताया कि सुबह उसकी बेटी ने उसके पैर पर चाकू से हमला कर दिया तथा उसकी पसलियों को भी बुरी तरह से मारा है जिससे काफी दर्द हो रहा है। उसने कहा कि उसकी लड़की जबरन उससे जमीन मांगती है तथा उसकी पेंशन भी हड़प जाती है। उसने कहा कि उसे उसकी बेटी से जान माल का खतरा बना हुआ है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन