फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   dad body found in minor fatehabad, vinay nagpal, bhuna fatehabad news, police begin enqiry

विनय नागपाल का शव मिलने के बाद पुलिस ने तेज की जांच, 8 युवकों से पूछताछ

Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
dad body found in minor fatehabad, vinay nagpal, bhuna fatehabad news, police begin enqiry
मामला हत्या का लग रहा है, जबकि गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।
रामलीला ग्राउंड निवासी विनय नागपाल का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। नागपाल के सिर में लगी चोट के बाद पुलिस फोन डिटेल के माध्यम से भूना, उकलाना व हांसी के आधा दर्जन से अधिक युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें भूना के रामलीला ग्राउंड एरिया के तीन, उकलाना के दो और हांसी के तीन युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। विनय नागपाल हांसी में तीन धर्मकांटों का संचालन कर रहा था तथा भूना में उसका लेनदेन चल रहा था।
विज्ञापन


बता दें कि विनय नागपाल गत बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी कार सनियाना के पास भाखड़ा नहर पर खड़ी मिली थी। कार में मोबाइल फोन व भिवानी बोर्ड की दसवीं व 12वीं की सर्टिफिकेट भी मिले थे। शुक्रवार को राजस्थान के गोगामेड़ी थाने के अधीन गांव निठाना माइनर से विनय नागपाल का शव मिल गया था। गोगामेड़ी एसएचओ नरेश गेरा ने भूना एसएचओ के व्हाट्सएप नंबर पर शव की फोटो भेजी तो विनय नागपाल की पहचान हो गई। एसएचओ गेरा ने बताया कि शव के सिर पर चोट का निशान था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो दिन में गोगामेड़ी कैसे पहुंचा शव
सनियाना के पास संदिग्ध परिस्थितियों में भाखड़ा नहर पर बुधवार देर शाम को कार खड़ी मिली, जो विनय नागपाल की थी। पुलिस व परिजनों ने वीरवार सुबह गोरखपुर व काजल हेड पर नहर में जाल लगा दिए थे। इसके बावजूद विनय नागपाल का शव दो दिन में ही गोगामेड़ी से आगे निठाना माइनर में कैसे पहुंच गया, यह लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। विनय नागपाल के परिजनों को आशंका है कि हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का भी प्रयास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed