{"_id":"56eb01be4f1c1b64208b49ad","slug":"crime-theft-cash-distributor-ornaments-police-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रीब्यूटर के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्ट्रीब्यूटर के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : fatehabad
फतेहाबाद के अशोक नगर में वीरवार रात रिलांयस मोबाइल के सिम कार्ड डिस्ट्रीब्यूटर के घर से लाखों रुपये की नगदी व सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक के अनुसार, 24 तोले सोना और 18 लाख रुपये के करीब नकदी चोरी हुई है।
कंट्रोल रूम में इतनी बड़ी चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ओपी नरवाल, एएसपी गंगाराम पूनिया, सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र, एसएचओ सिटी दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह, सीआईए इंचार्ज दलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान परिवार के लोगों से घटना के बारे में बातचीत की।
एसपी ने घर से बाहर निकलते समय पत्रकारों को बताया कि रात के समय चोरी हुई है। युवक की पत्नी मायके गई हुई है, जिसके चलते अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितनी चोरी हुई है। परिवार के लोग भी अंदाजा लगा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में वीरवार शाम तक पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
अशोक नगर में लालगिर गोसाई पत्नी विद्या व बेटे दीपक के साथ पास के कमरे में सोए हुए थे। परिवार के लोग जब उठे तो बेटे के कमरे की अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखा सामान गायब मिला। परिवार के अनुसार, अलमारी में करीब 18 लाख रुपये की नकदी और 24 तोले सोना था, जो गायब है। लेकिन स्पष्ट रूप से दीपक की पत्नी के मायके से आने के बाद ही पता चल पाएगा।
परिवार के लोगों ने बताया कि दीपक रिलांयस में मोबाइल सिम कार्ड डिस्ट्रीब्यूटर है और उसने पेमेंट कलेक्शन कर इसे घर पर रखा हुआ था। घटना की सूचना लालगिर के परिवार के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जांच के लिए सबसे पहले शहर पुलिस की टीम पहुंची। उसके बाद 11 बजे एसपी ओपी नरवाल टीम के साथ पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत की।
एसपी नरवाल ने कहा कि अभी तक परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मौके पर पहुंचे सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह ने साक्ष्य जुटाए। एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे पता चला सके कि चोर किस रास्ते से अंदर घुसे हैं।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
भले ही अभी तक पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत ना मिली हो लेकिन इतनी बड़ी चोरी ने पुलिस महकमे के छोटे से लेकर बड़े अफसरों की पेशानी पर बल जरूर ला दिए हैं। ऐसे में पुलिस अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के चलते घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची जिसमें शहर के सभी इंस्पेक्टर शामिल थे। खुद एसपी घटनास्थल पर एक घंटे से भी ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान परिजनों के साथ बातचीत की, साथ ही अपनी टीम के साथ भी लंबी गुफ्तगू चली। पुलिस इस मामले में किसी जानकार की भूमिका होने की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि किसी बहुत क्लोज इंसान को ही पता होगा कि फलां समय पर इस घर में इतना कैश मिल सकता है।
दो हफ्तों में दूसरा बड़ा मामला
सेवा-सुरक्षा-सहयोग का दंभ भरने वाली पुलिस के अफसर दिनोंदिन बढ़ते क्राइम रेट पर काबू पाने में फिसड्डी साबित होते दिख रहे हैं। बीते दिनों लाजपत नगर में एक महिला से अज्ञात बदमाश सोने के जेवरों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। उस बैग में भी 25 तोले सोने के गहने बताए गए थे। उस मामले का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बुधवार को ही थाना रोड से दिनदहाड़े बाइकर्स एक महिला का पर्स छीन कर ले गए लेकिन पुलिस बदमाशों को छोड़िए, शिकायतकर्ता महिला को ही नहीं तलाश पाई। स्नैचिंग की भी कई वारदात सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक फतेहाबाद पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। टोहाना पीएनबी एटीएम लूटकांड के खुलासे के बाद से अभी तक एसपी नरवाल पुलिस की कोई बड़ी उपलब्धि नहीं बता पाए हैं।
अभी तक हमें अशोक नगर चोरी के मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिवार के लोगों ने बताया है कि 18 लाख रुपये और 24 तोले सोने के जेवरात के करीब चोरी हुए बताए जा रहे हैं। मौके से अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
राजसविंद्र, हुडा चौकी प्रभारी