फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, pregent, lady, beaten , fatehabad, harayana

गर्भवती महिला ने ससुरालीजनों पर लगाया मारपीट का आरोप

Tue, 12 Jul 2016 11:53 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 12 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव लोहाखेडा निवासी विवाहिता ने अपने सुसरालीजनों पर उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पर थाना शहर प्रभारी नागरिक अस्पताल में पहुंचे और महिला से जानकारी लेते हुए पंजाब के गांव बोहा पुलिस को मामले की सूचना दी। अस्पताल में उपचाराधीन महिला निर्मल कौर ने बताया कि उसका विवाह पंजाब के हलका बोहा के गांव मलको निवासी बलजीत से हुआ था।


उसके डेढ़ वर्षीय दो जुड़वे बेटे है। अब वह गर्भवती है, तो उसके सुसरालीजन उसे गर्भपात करवाने के लिए कह रहे थे। लेकिन वह उनकी इच्छा के विरुद्ध बच्चें को जन्म देना चाहती है। इसी विरोध को लेकर उसके ससुर ने रणजीत सिंह, सास मुख्तयार सिंह, देवर बलजिदंर और पति बलजीत ने उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान वह किसी तरह उनसे बचकर अपने मायके गांव लोहाखेडा में आ गई तथा घटना के बारें अपने परिजनों को बताया। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन



मामले की सूचना पाकर मौके पर थाना शहर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि घटना पंजाब के गांव बोहा की होने के कारण मामले की सूचना बोहा पुलिस को बता दिया है। बोहा पुलिस यहां आकर पीड़ित महिला के बयान पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed