फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime news

राइस मिल में बिजली चोरी पकड़ने का मामला

Fri, 05 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांव हसंगा में बुधवार रात को एक राइस मिल में विजिलेंस टीम द्वारा बिजली चोरी पकड़ने के मामले में निगम के दो कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उनकी हसंगा में ड्यूटी थी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण उन पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, निगम की तीन कर्मचारी यूनियनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि चोरी की वारदात में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का कोई कसूर नहीं है। परंतु इन्हें बली का बकरा बना दिया है। जिसका हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा महासंघ व अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग वर्कर यूनियन ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ विरोध किया तथा पांच फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक बेकसूर कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


लाइनमैन व एएलएम पर गिरी गाज
गांव हसंगा में एक राइस मिल में 11 हजार वोल्टेज की लाइन से सीधी सप्लाई अवैध रूप से चलने के मामले में विजिलेंस हिसार की टीम ने रंगे हाथों 3 फरवरी की अलसुबह पकड़ लिया था, लेकिन मिल मालिक मौके से भाग गया। विजिलेंस टीम में शामिल निगम के कार्यकारी अभियंता भीमसैन व एसडीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों टीम में शामिल लोगों ने औचक छापामारी की थी। इसमें राइस मिल की बिजली सप्लाई 11 हजार वोल्टेज लाइन से सीधी चल रही थी। अधिकारियों ने मौके पर वीडीओ व फोटोग्राफर इत्यादि भी लिए। विजिलेंस टीम ने राइस मिल की मशीनरी व विद्युत उपकरणों की जांच के बाद 42 लाख 35 हजार 218 रुपये का निगम ने आरोपी मिल मालिक पर जुर्माना ठोका था। इसमें निगम के संबंधित हसंगा में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही भी पाई गई है। इस मामले में टोहाना के एक्सईएन राजेेंद्र कुमार सबरवाल ने दोनों ही कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें लाइनमैन जयनारायण व एएलएम रमेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, दोनों कर्मचारियों के निलंबित ऑर्डर आते ही हरियाणा सर्व कर्मचारी यूनियन के प्रधान सत्यवान वर्मा, महासंघ के प्रधान शमशेर सिंह व शेड्यूल्ड कास्ट यूनियन के प्रधान मदन लाल ने निगम के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही, चेतावनी दी कि दोनों कर्मचारियों को बहाल नहीं किया तो शुक्रवार से विद्युत निगम एसडीओ भूना के कार्यालय के समाने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एक्सईएन राजेंद्र कुमार सबरवाल से संपर्क किया तो उन्होंने मोबाइल फोन रिसीव नहीं की। वहीं, एसडीओ पीडी शर्मा ने दोनों कर्मचारियों के सस्पेंड होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed