{"_id":"57a38bad4f1c1bb5602b9794","slug":"crime-news-fatehabad-rape-women-policeman-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक सिपाही द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार शाम महिला ने पुलिस को शिकायत दी। महिला ने पुलिस के ही दो अन्य कर्मचारियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ धारा 376 और बाकी दो कर्मियों पर धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सिरसा निवासी एक विधवा महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि हिसार निवासी सिपाही सोमदास ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका आरोप है कि उसका उत्पीड़न करने के बाद सिपाही प्रह्लाद सिंह और बंसीलाल ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शहर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।