{"_id":"7f9fcc331a78a123bab5a91d005731c9","slug":"crime-hindi-news-1095","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी वार्ड में बुजुर्ग महिला की बालियां गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमरजेंसी वार्ड में बुजुर्ग महिला की बालियां गायब
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दाखिल बुजुर्ग महिला कृष्णा के कानों की बालियां उतारकर ले जाने का मामला सामने आया है। बालियां उतारने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जब बुजुर्ग महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को घटना से अवगत करवाया तो मौजूद अस्पताल स्टाफ ने आनाकानी की। इमरजेंसी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड व सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद हुई घटना के बाद परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत एसएमओ को दी है।
विज्ञापन
महिला के परिजन जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि उसकी बुआ कृष्णा को वीरवार देर रात सांस की दिक्कत महसूस होने लगी तो वे उसे नागरिक अस्पताल ले आए। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने कहा कि वे रातभर मरीज को यही रखें। सुबह उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवा देंगे। रात को जब वह सो गए तो कोई उसकी बुआ की बालियां उतार ले गया। परिजनों का आरोप था कि यह सब अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण हुआ है
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखी है। उसमें वह बेड नजर नहीं आ रहा है। पुलिस को भी कहा गया है कि वह भी एक बार जांच कर ले। सुरक्षा में अगर कोई लापरवाही सामने आती है तो जांच की जाएगी। -डॉ. ओपी दहमीवाल, एसएमओ फतेहाबाद