फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime

अंतरराज्यीय एटीएम लूट गिरोह का पर्दाफाश, 30 वारदात कबूली

Fri, 22 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime

25 दिसंबर को टोहाना के पीएनबी एटीएम लूट मामले में लगातार प्रयास कर रही फतेहाबाद पुलिस ने अंतर राज्यीय एटीएम लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। टोहाना सीआईए ने जमालपुर शेखां फाटक के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हरियाणा के अलावा बंगाल, बिहार और आसाम में लगभग 30 वारदातों को कबूला है।

विज्ञापन


इनमें टोहाना में 25 दिसंबर को हुई पीएनबी एटीएम लूट के अलावा हांसी के मॉडल टाउन स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से साढ़े 11 लाख रुपये लूटने की वारदात भी शामिल है। पुलिस ने अभी तक आरोपियों से हुई रिकवरी का खुलासा नहीं किया है। पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने वीरवार सायं पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन


हिसार निवासी हैं आरोपी, कारतूस और देसी कट्टा भी बरामद
पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान हिसार निवासी वीरेंद्र, प्रदीप और रोशन के रूप में हुई है। एसपी ओपी नरवाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कारतूस, देसी कट्टा, रॉड और पाइप भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि टोहाना में पीएनबी एटीएम लूट मामले में कुल आठ आरोपी थे, जिसमें अभी तीन काबू हुए हैं। बाकी पांचों आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोहाना मामले में आरोपियों ने दो सफेद रंग की स्विफ्ट कारें इस्तेमाल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों में जाकर महीना भर करते थे वारदात
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह ट्रेन के जरिए विभिन्न राज्यों में जाते थे। एक राज्य में लगभग एक आध महीना रुक कर वहां पर कई वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपियों ने बाहरी राज्यों में ज्यादातर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामलों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे एक माह में पांच से सात वारदातों को अंजाम देते और चार-पांच लाख रुपये बटोर कर वापस आ जाते थे।


गार्ड ना होने सेे पीएनबी को मानते थे सॉफ्ट टारगेट
पुलिस कप्तान नरवाल ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को ही निशाना बनाते थे। आरोपियों के मुताबिक, पीएनबी के एटीएम में गार्ड ना होने के कारण इसे सॉफ्ट टारगेट मानते थे। उन्होंने अधिकतर वारदातें पीएनबी के एटीएम में की।

ये हैं प्रमुख वारदात
25 दिसंबर को टोहाना के पीएनबी एटीएम से साढ़े 17 लाख की लूट
सवा माह पहले हांसी के मॉडल टाउन स्थित यूनियन बैंक से साढ़े 11 लाख की लूट
ढाई माह पहले हिसार में पीएनबी एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास
तीन माह पहले हिसार कैंट में एसबीआई एटीएम लूटने का प्रयास
तीन माह पहले बिहार के रणजीगंज में कार्ड बदलकर 55 हजार निकाले
8 माह पहले उड़ीसा से 21 हजार एटीएम कार्ड बदलकर निकाले
भुवनेश्वर के बैंक एटीएम को तोड़कर 1 लाख 75 हजार निकाले
उड़ीसा में मेघा हाईवे से तीन अलग-अलग वारदातों में 64 हजार निकाले
बंगाल के निमोडी से कार्ड बदलकर 11 हजार निकाले
सिलीगुड़ी से 20 हजार कार्ड बदलकर निकाले
बनारस से भी कार्ड बदलकर 35 हजार निकाले
गुड़गांव के होंडा चौक पर एटीएम उखाड़ने का प्रयास
चार साल पहले रामरा जींद से भी एटीएम उखाड़ने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed