फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, drugs, police, attack, police team, fatehabad, harayana

चूरा पोस्त पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने किया हमला

Fri, 15 Jul 2016 11:44 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 15 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime, drugs, police, attack, police team, fatehabad, harayana
ब्राहमणवाला में आरेापियों के घर से बरामद हुआ चुरा पोस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 रतिया क्षेत्र में नशा तस्करों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला करने का एक और मामला सामने आया है। गांव ब्राह्मणवाला में चूरा पोस्त तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर एक दंपति और उनके सहयोगियों ने हमला कर दिया। हमले में ब्राह्मणवाला चौकी इंचार्ज सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में एएसपी गंगाराम पूनिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने आरोपियों के घर की तलाशी ली तो घर के मंदिर वाले कमरे में बने तहखाने से भारी मात्रा में चूरा पोस्त और डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने चूरा पोस्त तस्कर जगसीर उर्फ घुंघरू, उसकी पत्नी निशा सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्राह्मणवाला चौकी इंचार्ज देवीलाल को सूचना मिली कि गांव का जगसीर गाड़ी में नशीले पदार्थ लेकर गांव की ओर आ रहा है। इस पर  चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में गांव के बाहर नाका लगाकर गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध युवक गाड़ी से गांव पहुंचा। चौकी इंचार्ज देवीलाल और उसकी टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी जगसीर उर्फ घुंघरू के घर पर रुकी। घुंघरू और उसकी पत्नी गाड़ी में से चूरा पोस्त उतारने लगे। पुलिस टीम को अंदर आते देख घुुंघरू और उसकी पत्नी ने पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया और अपने परिजनों व पड़ोसियों को बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि परिजनों और अन्य लोगों ने देवी लाल तथा एक अन्य पुलिस कर्मचारी पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों को घायल कर चूरा पोस्त तस्कर व हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने एएसपी गंगाराम पूनियां और एसएचओ रूपेश चौधरी को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के नीचे बनाया हुआ था तहखाना
एएसपी की अगुवाई में पहुंची पुलिस फोर्स ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तो टीम भौचक्की रह गई। पुलिस टीम ने देखा कि घर में एक कमरे में मंदिर बना हुआ था, जहां देवताओं के फोटो लगे हुए थे। इन्हीं फोटो के नीचे एक गुप्त रास्ता रखा गया था जो नीचे एक तहखाने में जाता था। टीम ने जब तहखाने के ढक्कन को उठाया तो वहां चूरापोस्त का जखीरा बरामद हुआ। वहां मिले चूरापोस्त के 12 कट्टे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।
 थानाध्यक्ष एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि जगसीर उर्फ घुंघरू और उसकी पत्नी को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दो दिन पहले भी हुआ था पुलिस पर हमला
जिला पुलिस नशे के खिलाफ सेमिनार कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, जबकि नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि तस्कर पुलिस कर्मचारियों पर हमले कर उन्हें घायल करने से भी नहीं हिचक रहे। अभी दो दिन पहले ही गांव लाली में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed