{"_id":"62603a3e5bc94068e2269fc8","slug":"committee-will-investigate-in-case-of-comment-on-education-minister-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: शिक्षा मंत्री तो 12वीं फेल बोलने के मामले की कमेटी करेगी जांच, वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: शिक्षा मंत्री तो 12वीं फेल बोलने के मामले की कमेटी करेगी जांच, वीडियो हुआ था वायरल
Wed, 20 Apr 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:22 PM IST
सार
मॉडल संस्कृति स्कूल में अभिभावकों साथ प्राध्यापक के बहस का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में डीईओ ने रिपोर्ट मांगी है। बीईओ आज जांच कमेटी बनाएंगे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में अभिभावक और प्राध्यापक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में दाखिले को लेकर हुए विवाद के दौरान प्राध्यापक द्वारा शिक्षा मंत्री को 12वीं फेल बोलने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी गुरुवार को मामले में कमेटी बनाएंगे। कमेटी ही वायरल वीडियो की जांच करेगी। इसके अलावा मामले में संबंधित प्राध्यापक और अभिभावकों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। माना जा रहा है कि कमेटी तीन दिन में मामले की जांच करके रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप देगी।
विज्ञापन
बता दें कि मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में दाखिले को लेकर शिक्षक और अभिभावकों के बीच मंगलवार बहस हो गई थी। स्कूल शिक्षक ने अंग्रेजी माध्यम का हवाला देकर हिंदी माध्यम में दाखिले से मना कर दिया। इसके बाद जिंदगी संस्था के हरदीप और अभिभावकों के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
इसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में प्राध्यापक कह रहा है कि ये सरकार को दोष है, शिक्षा का भट्ठा तो सरकार ने बैठा रखा है। आरटीई से सारी समस्या हुई है। बहस के दौरान प्राध्यापक ये तक बोल देता है कि शिक्षा मंत्री तो 12वीं फेल है। मैंने तो भाजपा को वोट नहीं दिया, बबली को वोट दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मेल आई है, जिसमें संबंधित मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। मामले की कमेटी से जांच करवाई जाएगी। वीरवार को कमेटी बना दी जाएगी, जो कि जांच करेगी कि मामले में कितनी सच्चाई है। - सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी