{"_id":"6642ea2d2f75092f96038c94","slug":"chain-snatching-from-woman-in-fatehabad-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने छीनी ढाई तोले की चेन, सास के साथ जा रही थी योग करने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने छीनी ढाई तोले की चेन, सास के साथ जा रही थी योग करने
Tue, 14 May 2024 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 10:08 AM IST
सार
मॉडल टाउन निवासी संतोष सिंगला सुबह करीब 6 बजे अपनी सास के साथ योगा करने के लिए योग दिव्य मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने गले पर झपटा मारकर चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सास के साथ जा रही महिला।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
फतेहाबाद के मॉडल टाऊन में मंगलवार सुबह योग दिव्य मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें युवक चेन झपटते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मॉडल टाउन निवासी संतोष सिंगला सुबह करीब 6 बजे अपनी सास के साथ योगा करने के लिए योग दिव्य मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने गले पर झपटा मारकर चेन छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक निकल गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो युवक नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हैं और उनमें से एक युवक उतर कर महिला के पीछे जाता है और चेन झपट छीन लेता है। महिला के अनुसार चेन करीब ढाई तोले की थी। फिलहाल पुलिस युवकों की तलाश करने में जुटी है।