फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cash stolen from school for disabled children in Fatehabad

Fatehabad: दिव्यांग बच्चों के स्कूल से 30 हजार की नकदी चोरी, एलईडी व अन्य सामान भी गायब

Mon, 24 Apr 2023 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

फतेहाबाद के टोहाना के वार्ड नंबर 6 में नेहा वर्मा द्वारा दिव्यांग बच्चों का स्कूल चलाया जा रहा है, जहां बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार रात्रि चोर कमरे में घुस गए तथा दोनों कमरो के ताले तोड़ दिए। 

विज्ञापन
cash stolen from school for disabled children in Fatehabad
स्कूल में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अब तो चोरों ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल को भी नहीं बख्शा। वहां से भी हजारों रुपये की नकदी से भरा दान पात्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान चोर दिव्यांग बच्चों के स्कूल में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ लेगए ताकि उनका कोई सुराग न लगे। पुलिस चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 6 में नेहा वर्मा द्वारा दिव्यांग बच्चों का स्कूल चलाया जा रहा है, जहां बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार रात्रि चोर कमरे में घुस गए तथा दोनों कमरो के ताले तोड़ दिए। वहां से 30 हजार की नकदी से भरा दानपात्र व एलइडी को चुरा कर ले गए। उसके बाद सूचना शहर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
नेहा वर्मा ने बताया कि करीब 3 साल पहले दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल की स्थापना की गई थी ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। चोरों ने यहां घुसकर नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। ऐसी घटनाओं से उनका हौसला तो टूटता है लेकिन वे इन बच्चों को पढ़ाना बंद नहीं करेंगे। इस बारे में शहर थाना से पहुंचे एसआई राजेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के स्कूल में चोरी की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जांच की जा रही है, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed