{"_id":"6409a4693c2ba81e60072696","slug":"case-registered-against-9-nominated-and-40-others-for-stone-pelting-on-police-in-fatehabad-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad:पुलिस पर पथराव करने के मामले में 9 नामजद, 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज, डायल 112 पर किया गया था पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad:पुलिस पर पथराव करने के मामले में 9 नामजद, 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज, डायल 112 पर किया गया था पथराव
Thu, 09 Mar 2023 02:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 09 Mar 2023 02:48 PM IST
सार
फतेहाबाद के भूना के शिव चौक में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर गई थी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया था। हमले में गाड़ी इंचार्ज ईएसआई रणधीर सिंह, होमगार्ड सुरेश घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के भूना के शिव चौक में बुधवार देर शाम को दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर गई डायल 112 की टीम पर एक पक्ष के लोगों द्वारा पथराव करने के मामले में भूना पुलिस ने ईएसआई रणधीर सिंह की शिकायत पर आरोपी सुनील, सन्नी, संदीप, राजू, बाजा, आकाश, विक्रम, गुरदेव और संजय व 40 अन्य के खिलाफ सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचाने, हत्या प्रयास, छीनाझपटी, जान से मारने की धमकी देने और तोडफ़ोड़ समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंचीं डायल 112 की टीम पर किया गया था पथराव
वहीं इस हमले में घायल पुलिसकर्मियों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि बुधवार शाम को भूना के शिव चौक में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर गई थी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
हमले में गाड़ी इंचार्ज ईएसआई रणधीर सिंह, होमगार्ड सुरेश घायल हो गए। सूचना पर थाना अध्यक्ष अनूप सिंह मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव शुरू कर दिया, जिसमें अनूप सिंह और एसपीओ करण पाल को भी चोटें लगी। मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन