फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case of blackmailing after making video call on WhatsApp in Fatehabad

Fatehabad: बिजली निगम के एएलएम को कॉल कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठे 23 हजार रुपये

Thu, 20 Jun 2024 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:26 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में जनवीर ने बताया कि वह बिजली निगम में एएलएम के पद पर तैनात है। 12 जून को उसके फोन पर एक वाट्सअप कॉल आई और फिर कुछ समय बाद वीडियो कॉल आई। उसने कॉल अटैंड कर ली। आरोप है कि इस दौरान वीडियो बना ली गई और उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।

विज्ञापन
Case of blackmailing after making video call on WhatsApp in Fatehabad
police crime - फोटो : istock

विस्तार

फतेहाबाद बिजली निगम में तैनात एक एएलएम को वाट्सअप पर वीडियो कॉल करके वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित से 23100 रुपये ऐंठे लिए गए और फिर दोबारा डिमांड की गई। सदर पुलिस ने गांव मल्हड़ निवासी जनवीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जनवीर ने बताया कि वह बिजली निगम में एएलएम के पद पर तैनात है। 12 जून को उसके फोन पर एक वाट्सअप कॉल आई और फिर कुछ समय बाद वीडियो कॉल आई। उसने कॉल अटैंड कर ली। आरोप है कि इस दौरान वीडियो बना ली गई और उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। महिला ने उससे कहा कि खाते में 25 हजार रुपये डाल दो नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगी। इसके बाद उसने डर से 23100 रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद फिर से फोन करके उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed