{"_id":"63d89a369df3d12941098ebc","slug":"cab-looted-after-shooting-driver-in-fatehabad-of-haryana-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दिल्ली से सिरसा के लिए बुक की गई कैब फतेहाबाद में लूटी, चालक के कंधे पर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: दिल्ली से सिरसा के लिए बुक की गई कैब फतेहाबाद में लूटी, चालक के कंधे पर मारी गोली
Tue, 31 Jan 2023 10:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 10:03 AM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गाड़ी लूटने की इस महीने तीसरी वारदात है। चालक ने रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
Loot demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के निजामुद्दीन फ्लाईओवर से सिरसा के लिए बुक की गई ओला कैब को सोमवार रात तीन युवकों ने फतेहाबाद में लूट लिया। चालक ने रोका तो युवकों में से एक ने कंधे पर गोली मार दी।
विज्ञापन
राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल चालक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के शाहीन बाग निवासी कैब चालक असमद की कैब तीन युवकों ने दिल्ली से सिरसा के लिए बुक की थी। वे सोमवार शाम 5 बजे निजामुद्दीन फ्लाईओवर से निकले।
विज्ञापन
रात 10 बजे फतेहाबाद क्रॉस किया, तभी गांव करनौली के पास गाड़ी रुकवा कर चालक से गाड़ी लूट ली। चालक ने रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली कंधे पर लगने से चालक घायल हो गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन