फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bricks attack on policemen who arrived on information of quarrel in Fatehabad

फतेहाबाद: ज्योतिपुंज गोशाला के पास झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ईंटों से हमला, आठ पर केस दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

एएसआई राजेश कुमार व एसपीओ महाबीर प्रसाद घायल हो गए। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एसएचओ ने पूरी घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Bricks attack on policemen who arrived on information of quarrel in Fatehabad
घायल एएसआई राजेश कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित ज्योतिपुंज गोशाला के पास झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई राजेश कुमार व एसपीओ महाबीर प्रसाद घायल हो गए। एएसआई राजेश कुमार के अधिक चोट होने के कारण उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन घटनास्थल पर पहुंचे। एसएचओ ने पूरी घटना की जानकारी ली। बाद में घायल एएसआई राजेश कुमार के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो की धक्कामुक्की, फिर बरसाई ईंट
जानकारी के अनुसार ज्योतिपुंज गोशाला के पास गोशाला पक्ष के लोगों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसकी सूचना पर चंडीगढ़ रोड चौकी से एएसआई राजेश कुमार व एसपीओ महाबीर प्रसाद मौके पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मी राजेश कुमार के अनुसार गोशाला प्रधान बिजेंद्र, अनाज मंडी प्रधान जीवन लाल व 10-12 व्यक्ति तथा दूसरे पक्ष के बलवान, शिवचरण, सलिंद्र, राजवंत, काकू, बलियाला निवासी सुरेश, मनियाना निवासी जोगिंद्र व 10-15 अन्य मौजूद लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, तो इसी बीच बलवान व उसके साथी ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। जब रोका तो ईंटों से हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर चोटें आई और एसपीओ महाबीर भी घायल हो गए। पुलिस पर हमला होता देख वहां भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके चलते हमलावर वहां से फरार हो गए। एसपीओ महाबीर ने ही एएसआई राजेश कुमार को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

टोहाना शहर पुलिस ने घायल राजेश कुमार के बयान पर बलवान सिंह, शिवचरण, सलिंद्र, राजवंत, काकु, सुरेश, जोगिंद्र सिंह व एक अन्य युवक के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।


ज्योतिपुंज गोशाला रोड पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई है, जिसमें एएसआई राजेश कुमार को ज्यादा चोटें आई है। घायल पुलिसकर्मी के बयान पर आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू करेंगे। -देवेंद्र नैन, प्रभारी, शहर थाना टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed