फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   body found in Rajasthan of missing INLD leader from Fatehabad

हरियाणा: राजस्थान के जैसलमेर में मिली लापता इनेलो नेता की लाश, शरीर पर बंधा था बीस किलो का बाट

Sun, 20 Feb 2022 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 12:18 AM IST
सार

आईएसओ के पूर्व प्रधान विनीत मांझू करीब एक महीने से लापता थे। विनीत का शव इंदिरा गांधी कैनाल से बरामद हुआ है और शरीर पर चोटों के निशान व 20 किलो लोहे का बाट बंधा हुआ मिला।

विज्ञापन
body found in Rajasthan of missing INLD leader from Fatehabad
विनीत मांझू और हाथ पर बना टैटू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा फतेहाबाद जिले में भूना से इनेलो के छात्र संगठन आईएसओ के फतेहाबाद जिला के पूर्व प्रधान विनीत मांझू का शव राजस्थान के जैसलमेर जिला के नोख थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी कैनाल से बरामद हुआ है। गांव खजूरी जाटी निवासी विनीत मांझू 22 जनवरी 2022 की शाम करीब 4 बजे अपने घर से दोस्तों के साथ निकले और उसके बाद गायब हो गए थे। विनीत के पिता पूर्व सरंपच पृथ्वी सिंह ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भूना थाना में दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फतेहाबाद से भूना थाना पुलिस की टीम जैसलमेर के लिए रवाना हुई। शनिवार देर शाम नोख थाना पुलिस और फतेहाबाद की भूना थाना पुलिस की मौजूदगी में जैसलमेर में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई हुई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस हत्या सहित सभी तरह के एंगल को ध्यान में रखकर आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल एक शव का फोटो परिवार ने देखा जिसके हाथ पर मॉम-डेड लिखा टैटू बना था। यही टैटू विनीत मांझू के हाथ पर भी बना हुआ था। परिवार ने इसकी सूचना भूूना थाना को दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर दिए गए संपर्क नंबर के जरिये जैसलमेर के नोख थाना पुलिस से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोख थाना पुलिस से पता चला कि इंदिरा गांधी कैनाल से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसके बाद शव के बारे में मिली जानकारी विनीत मांझू की पहचान से मेल खाती दिखी तो भूना थाना पुलिस और परिवार के लोग जैसलमेर के लिए रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक विनीत के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं और लोहे के बाट से शव बंधा हुआ मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या किए जाने का लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि शव पर 20 किलो का बाट इसलिए बांध दिया कि शव खुर्द-खुर्द हो सके।

थाना भूना में 28 दिन पहले गुमशुदगी का मामला हुआ था दर्ज

गांव खजूरी जाटी के पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह मांझू ने गुमशुदगी शिकायत में बताया था कि उसका इकलौता बेटा एवं आईएसओ के पूर्व जिला प्रधान 29 वर्षीय विनीत मांझू 22 जनवरी की शाम को 4 बजे के गांव भिरडाना निवासी गौरव, किरढान निवासी सुनील तथा धारनिया निवासी प्रवीण कुमार के साथ घर से गया था। गौरव भिरड़ाना और उसके साथ आए लोग विनीत के दोस्त हैं और वह अक्सर साथ आते-जाते रहे हैं इसलिए विनीत के घर न लौटना परिवार को गंभीर नहीं लगा। लेकिन 6 फरवरी तक विनीत नहीं लौटा और परिवार की उससे बातचीत भी नहीं हुई तो चिंता हुई और तलाश के लिए इधर-उधर भागदौड़ शुरू की गई। आखिरकार सात फरवरी को विनीत के पिता पृथ्वी सिंह ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दर्ज करवाई। 

रोते हुए पृथ्वी सिंह बोले- मेरे घर का चिराग क्यों बुझा दिया, कोई रंजिश तो बताओ

बेटे की हत्या की खबर के बाद गांव खजूरी जाटी के पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह मांझू ने रोते-बिलखते हुए हुए कहा कि मेरे घर का चिराग क्यों बुझा दिया? कोई रंजिश भी नहीं थी। घर में इकलौते बेटे को हमारे से जुदा कर दिया गया। विनीत की मां को कोई होश नहीं है। विनीत के शव को लेने के लिए परिवार व गांव से 15-20 लोग नोख गए हैं। 

रुपयों के लेन-देन में हत्या की चर्चा

मृतक आईएसओ के पूर्व प्रधान विनीत मांझू के गांव खजूरी जाटी से लेकर उसके दोस्त गांव भिरड़ाना निवासी गौरव उर्फ गोरू के गांव भिरड़ाना तक विनीत मांझू की हत्या का शक रुपयों के लेन-देन के चलते होने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि विनीत मांझू और गौरव के बीच दोस्ती गहरी थी और दोनों के बीच लाखों रुपये का लेन-देन था। ऐसी आशंका है कि रुपयों के लेन-देन ही हत्या की वजह बन गया हो, क्यों कि आखिरी बार विनीत घर से गौरव और उसके साथियों के साथ ही निकला था। 

गायब हुए खजूरी जाटी के विनीत मांझू का शव राजस्थान के जैसलमेर जिला के नोख थाना क्षेत्र से मिला है। शव की पहचान परिवार ने फिलहाल कर ली है और पोस्टमार्टम कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी। परिवार के बयान में अगर किसी पर नामजद आरोप लगाए जाते हैं तो नियमानुसार आरोपी से पूछताछ की जाएगी। -अजैब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed