फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Assailants of Sidhu Moosewala snatched Alto car of Fatehabad resident

Sidhu Moosewala Death: हत्या के बाद रतिया के युवक से कार छीनकर भागे थे आरोपी, बहन से मिलने जवाहरके गांव गया था जगतार

Mon, 30 May 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 May 2022 12:37 PM IST
सार

जगतार सिंह की बहन की पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में शादी हुई है। इसी गांव में रविवार को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी। जगतार अपनी ऑल्टो कार में अपनी मां व पत्नी के साथ बहन के पास गया था।

विज्ञापन
Assailants of Sidhu Moosewala snatched Alto car of Fatehabad resident
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावर रविवार शाम को फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव भुंदड़वास निवासी जगतार सिंह की ऑल्टो कार छीनकर उसमें फरार हो गए थे। आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर ऑल्टो कार छीनी और अपनी गाड़ी वहीं छोड़ फरार हो गए थे। इसके बाद जगतार सिंह ने मामले की सूचना पंजाब पुलिस को दी। सोमवार को भी पंजाब के मानसा जिले की पुलिस जगतार सिंह से पूछताछ करने में लगी रही। घटना के बाद जगतार सिंह का परिवार भी सहमा हुआ है।

विज्ञापन


पंजाबी गायक एवं कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला रविवार को जब अपने दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला की तरफ जा रहे थे तो उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बहन से मिलने परिवार सहित गया था जगतार सिंह

भुंदड़वास के ग्रामीणों के अनुसार जगतार सिंह की बहन पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में विवाहित है। रविवार को जगतार सिंह ऑल्टो कार में अपनी मां व पत्नी के साथ बहन के पास गया था। बताया जा रहा है कि जब वह वापस अपने गांव आ रहा था तभी हमलावरों ने उसकी कार को रुकवा लिया। पिस्तौल के बल पर जगतार सिंह व उसके परिवार को कार से नीचे उतार दिया और इसके बाद हमलावर उसकी कार में सवार होकर फरार हो गए।

रतिया पुलिस के पास पहुंची जानकारी तो करवाई नाकेबंदी

मूसेवाला की हत्या के बाद रतिया पुलिस के पास भी जानकारी पहुंची। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी करवा दी गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऑडियो में ऑल्टो कार के नंबर जारी कर सूचना देने का भी आह्वान किया गया है।
 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हमारे पास नाकेबंदी की सूचना आई थी। इसके बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई। रतिया नंबर की गाड़ी हमलावर छीनकर ले गए हैं। उसके बारे में भी तलाश जा रही है। - रमेश कुमार, प्रभारी, रतिया सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed