{"_id":"5797a2714f1c1b356421ef8f","slug":"anmol-murder-case-mahapanchayat-parents-demand-cbi-investigation-to-dgp-tohana-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल हत्याकांड : पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट परिजन, डीजीपी से करेंगे सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनमोल हत्याकांड : पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट परिजन, डीजीपी से करेंगे सीबीआई जांच की मांग
fatehabad
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अनमाोल
- फोटो : अमर उजाला
गांव पिरथला में कुछ दिन पूर्व छात्र अनमोल के अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों की ओर से मंगलवार को गांव में एक महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में गांव पिरथला, ठरवा, ठरवी, पारता, नांगला, नांगली आदि गांवों के लोग भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वप्रथम जिला पुलिस कप्तान ओपी नरवाल के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने अनमोल पर मित्र के साथ खुद के अपहरण करवाने की बात कही थी। ग्रामीणों ने मामले में पुलिस कार्रवाई पर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई ठीक से नहीं की गई।
उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों की 21 सदस्यीय कमेटी डीजीपी हरियाणा केपी सिंह से मिलने के लिए चंडीगढ के लिए रवाना हुई। जहां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से बात कर मामले में सहयोग की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि डीजीपी से मामले की सीबीआई जांच की भी मांग करेंगे।
मंगलवार को चंडीगढ़ रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए मृतक अनमोल के पिता अशोक कुमार ने बताया कि एसपी फतेहाबाद ने मामले का खुलासा करते हुए उसके बेटे अनमोल द्वारा गुरप्रीत को दस हजार रुपये के लिए उसके अपहरण करने की बात कही थी। जिसकी वे निंदा करते है तथा मंाग करते है एसपी अपने इस बयान को वापिस ले। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी जांच हुई है उसके तहत गांव पिरथला के गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है जिससे वे संतुष्ट नहीं है। क्योंकि अकेला व्यक्ति ऐसी वारदात को अंजाम नहीं दे सकता।
विज्ञापन
सीबीआई जांच की करेंगे मांग
अनमोल के पिता ने कहा कि गांव में सुबह पांच गांवों की महापंचायत हुई जिसमें हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। महापंचायत के बाद 21 सदसीय कमेटी का गठन किया जो डीजीपी हरियाणा से मिलकर मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
ये था मामला
बीती 20 जुलाई को गांव पिरथला निवासी अशोक अरोड़ा के पुत्र अनमोल का ग्रामीण गुरप्रीत ने अपहरण कर परिवार के लोगों से पचास लाख की फिरौती मांगी थी। कुछ दिन बाद अनमोल का शव सनियाना नहर से बरामद हुआ था तथा पुलिस कार्रवाई से अंसतुष्ट परिजनों ने 6 घंटे तक जाम लगा रखा और एसपी के आश्वासन के बाद जाम खोला। उसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायलय मे पेश कर पुलिस रिमांड लिया। जिला पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने मामले में फतेहाबाद में प्रेस वार्ता करते हुए अनमोल द्वारा गुरप्रीत को दस हजार रूपये के लिए उसके अपहरण करने की योजना बनाने की बात कही थी। जिस पर परिजनों ने रोष जताया तथा पुलिस कप्तान पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से मिलने चंडीगढ़ गए।