फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry family members protest over murder of financier in Fatehabad

फतेहाबाद में फाइनेंसर की हत्या: परिवार का अस्पताल के बाहर धरना, नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 21 Sep 2022 01:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 01:25 PM IST
सार

मामले में शहर पुलिस ने मृतक के साथी सुशांत की शिकायत पर आरोपी रवि और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि पैसे के लेनदेन में हत्या की गई है।

विज्ञापन
Angry family members protest over murder of financier in Fatehabad
धरने पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के इंद्रपुरा मोहल्ला में मंगलवार देर शाम को शक्तिनगर निवासी फाइनेंसर ईश्वरपाल की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में गुस्साए परिवार के लोगों ने बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल के बाहर धरना दे दिया। परिवार के लोगों ने मांग की है कि हत्या आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।

विज्ञापन


मृतक के चाचा मुकेश ने आरोप लगाया कि उपचार में डॉक्टर ने लापरवाही बरती है। ऑक्सीजन की जरूरत थी लेकिन नहीं दी गई और जिस एंबुलेंस में रेफर किया गया उसमें भी ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। ऑक्सीजन न मिलने के कारण मृतक ने दम तोड़ दिया है। डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वही मामले को देखते हुए अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। 
विज्ञापन


तीन लोगों पर दर्ज किया गया मामला
मामले में शहर पुलिस ने मृतक के साथी सुशांत की शिकायत पर आरोपी रवि और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि पैसे के लेनदेन में हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed