{"_id":"62055775ee6ff472ef68d3d6","slug":"accused-rajendra-sent-to-judicial-custody-in-fake-passport-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट मामला: आरोपी राजेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ठिकाने से कंप्यूटर, लैपटॉप जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी पासपोर्ट मामला: आरोपी राजेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ठिकाने से कंप्यूटर, लैपटॉप जब्त
Thu, 10 Feb 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:50 PM IST
सार
रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को आरोपी राजेंद्र को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर रवि उर्फ नोनू और हरमनप्रीत के फर्जी पासपोर्ट मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी अजैब सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के ठिकाने से उसकी निशानदेही पर कंप्यूटर, लैपटॉप आदि सामान जब्त किया है। इसके अलावा उससे कई और जानकारियों के बारे में पूछताछ की गई है। टोहाना में फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार करने की अभी तक की जांच में राजेंद्र आखिरी कड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस अब मामले में मुख्य भूमिका वाले आरोपी मनदीप व हरमनप्रीत नाम के आरोपी की तलाश कर रही है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में आगे कुछ अहम जानकारियां मिल पाएंगी। आरोपियों की फोन कॉल और अन्य साइबर डिटेल पुलिस की साइबर सेल की टीम खंगाल रही है। बता दें कि पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन