{"_id":"6ad8d1775d32e9abcd093584","slug":"trailer-truck-loaded-with-gravel-and-crushed-stone-overturns-on-dwarka-expressway-driver-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105012-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर पलटा रोड़ी-बजरी से भरा ट्राला, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर पलटा रोड़ी-बजरी से भरा ट्राला, चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-
- क्लोवरलीफ पर चढ़ते समय हुआ हादसा, क्रेन की मदद से हटाया गया ट्राला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय रोड़ी-बजरी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में कोई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के तरौली शुमाली गांव निवासी दिनेश कुमार (40) के रूप में हुई है। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। जानकारी के अनुसार, 20 अक्तूबर की देर रात करीब 12 बजे वह जयपुर की ओर से रोड़ी-बजरी से भरा ट्राला लेकर दिल्ली जा रहे थे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय क्लोवरलीफ के पास ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्राले को सड़क से हटाया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।