फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused pushed woman from moving train after Eve Tease her in Tohana

शर्मनाक: बेटे के सामने मां से छेड़खानी, विरोध करने पर मनचले ने चलती ट्रेन से फेंका

Fri, 02 Sep 2022 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 10:43 AM IST
सार

रोहतक निवासी महिला का विवाह टोहाना में हुआ था। महिला अपने 9 साल के बेटे के साथ कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। गुरुवार को रोहतक से जाखल के लिए चलने वाली पैसेंजर गाड़ी से वह टोहाना आ रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। 

विज्ञापन
Accused pushed woman from moving train after Eve Tease her in Tohana
टोहाना में मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रोहतक से बेटे के साथ टोहाना आ रही एक महिला के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी की गई। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पंहुची जाखल रेलवे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों के अनुसार, आरोपी कमालवाला गांव का रहने वाला है। उसने टोहाना रेलवे स्टेशन आने से पहले चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।पुलिस मृतका के नौ वर्षीय बेटे के बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोहतक निवासी महिला का विवाह टोहाना में हुआ था। महिला अपने 9 साल के बेटे के साथ कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। गुरुवार को रोहतक से जाखल के लिए चलने वाली पैसेंजर गाड़ी से वह टोहाना आ रही थी। जब वह नरवाना के पास पहुंची तो उसने अपने पति को फोन किया कि ट्रेन नरवाना से चल पड़ी है। इसी दौरान एक आरोपी मनचला भी उसके साथ गाड़ी में उसी डिब्बे में बैठ गया।


ट्रेन में सवारी अधिक थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। टोहाना से करीब तीन किलोमीटर पहले कालवन हॉल्ट के पास आरोपी ने महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब गाड़ी टोहाना एंट्री के बाद ओवर ब्रिज के पास आकर धीमी हुई तो वह खुद भी गाड़ी से कूद गया और घायल हो गया। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी घायल को अस्पताल पंहुचाया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



वहीं मृतका के पति ने बताया कि जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो देखा कि उसका बेटा अकेला गाड़ी में खड़ा रो रहा था। पूछने पर बेटे ने पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने पत्नी की तलाश शुरू कर दी। मामले की सूचना पर जीआरपी जाखल की टीम मौके पर पंहुची। जाखल जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला को चलती रेलगाड़ी से नीचे फेंका गया है, छानबीन की जा रही है। एक लड़का भी चलती गाड़ी से कूदा है जिसे अग्रोहा रेफर किया गया है। वारदात के समय रेलगाड़ी में मौजूद बच्चे के बयान और शिनाख्त के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed