फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   a girl kidnaped another girl after force of gardion, they laove each other

घरवाले नहीं माने तो किशोरी को भगा ले गई युवती

Fri, 06 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
 ऐसा ही एक मामला फतेहाबाद के एक गांव की नाबालिग लड़की व सिरसा की युवती के बीच देखने को मिला है। परिवार वालों ने उनके रिश्ते को नहीं माना तो सिरसा की युवती फतेहाबाद की किशोरी को अपने साथ भगा ले गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में सिरसा की युवती के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

फतेहाबाद में किसी युवती के दूसरी के साथ प्रेम में पड़कर भागने का यह पहला मामला है। इससे पहले भी लेसबियन का एक मामला फतेहाबाद में आ चुका है।

टोहाना की दो युवतियों ने बकायदा पुलिस के सामने पेश होकर एक दूसरी से शादी रचाने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन बाद में पुलिस व परिजनों के प्रयासों से दोनों ने लड़कों से शादी करने की बात मान ली थी।
विज्ञापन


फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद की किशोरी की माता ने बताया कि वे लोग पहले सिरसा में रहते थे। उनके घर के सामने ही एक 22 वर्षीय युवती भी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमने सामने घर होने के कारण उनका आपस में आना जाना था। सिरसा की युवती और उसकी 17 वर्षीय बेटी की आपस में काफी अच्छी दोस्ती थी। बाद में वे लोग फतेहाबाद आकर रहने लगे।

इसके बाद आरोपी युवती अक्सर उसकी बेटी से मिलने के लिए फतेहाबाद आ जाती थी। बाद में पता चला कि दोनों रिलेशनशिप में है और युवती उसकी बेटी को बरगला रही है।

इस पर उन्होंने आरोपी का आना जाना बंद करा दिया। आरोप है कि इसके बाद भी सिरसा की युवती उसकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ा और उसने अपने साथ रखने को लेकर वह कई बार फतेहाबाद गाड़ी लेकर आई और उसकी बेटी को भगाने का प्रयास किया।

लेकिन ग्रामीणों ने उसके मंसूबे को रोक दिया। परिजनों के अनुसार 28 अक्तूबर को आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। अभी तक दोनों का कोई अता पता नहीं चला है।

महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि दोनों युवतियों की तलाश की जा रही है। सिरसा की लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

टोहाना में पहले भी आया था ऐसा मामला
 ज्ञात रहे कि इससे पहले टोहाना में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां की दो युवतियां बकायदा पुलिस अधीक्षक से मिली थी और एक दूसरे के साथ शादी रचाकर जिंदगी गुजारने की इच्छा जाहिर की थी।


इन युवतियों ने यहां तक कह दिया था इनमें से एक लिंग परिवर्तन करवा लेगी। बाद में पुलिस व उनके परिजनों के प्रयासों से उनको मनाया गया और दोनों को लड़कों से शादी करने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed