{"_id":"5bc8cdb2bdec22697c0a834d","slug":"91539886514-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोडवेज चालक की वीडियो बनाकर ऐंठ लिए 20 हजार, पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोडवेज चालक की वीडियो बनाकर ऐंठ लिए 20 हजार, पुलिस ने किया काबू
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। टोहाना में हरियाणा रोडवेज चालक को ब्लैकमेल कर एक व्यक्ति ने उससे 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मौके पर रेड मारकर आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया और उससे 20 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार निवासी खेदड़् जिला हिसार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज सब डिपो टोहाना में बतौर चालक कार्यरत है।
उसने बताया कि 9 अक्तूबर को वह सरकारी बस लेकर फतेहाबाद से टोहाना आ रहा था। इसी दौरान उसके घर से फोन आया तो उसने बातचीत की थी। आरोप है कि जब वह टोहाना पहुंचा तो एक युवक उसके पास आया और बोला कि मैंने तेरी बस चलाते समय फोन पर बातचीत की वीडियो बना ली है। आरोपी ने उसे बताया कि वह मीडिया से है और चंडीगढ़ रहता है। आरोपी ने उसे उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी और इसे डिलीट करने की एवज में रुपयों की डिमांड की। इसके बाद वह उसका मोबाइल नंबर लेकर चला गया। उसने बताया कि कल शाम को आरोपी का उसके पास फोन आया कि 20 हजार रुपये लेकर भूना रोड टोहाना पर स्थित चाय के ढाबे पर आ जाओ। उसने इससे पहले ही पुलिस को मामले के बारे में सूचना दे दी। जैसे ही चालक राजेश ने आरोपी युवक को रुपये थमाए, पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। उसकी पहचान रवि निवासी जाखल के रुप में हुई है। पुलिस ने उस पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।