{"_id":"5abbd6bd4f1c1be3298b4687","slug":"91522259645-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद फरोख्त करके लाई गई दुल्हन... शादी एक माह बाद सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरीद फरोख्त करके लाई गई दुल्हन... शादी एक माह बाद सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
खरीद फरोख्त करके लाई गई दुल्हन एक माह बाद जेवरात सहित गायब हो गई है। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत देकर बिचौलिए के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उपरोक्त महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। इसलिए उसे गुमराह करके 93 हजार की राशि लेकर शादी करवाई थी। मगर अब जिस ठिकाने पर शादी हुई थी वहां पर ताला लटका हुआ है और दुल्हन के मोबाइल फोन पर भी कोई संपर्क नहीं हो रहा है। एक सप्ताह तक दुल्हन की तलाश में भाग दौड़ करके थककर पुलिस का सहारा लिया है।
क्या है मामला
नेहरू पार्क के नजदीक कंबोज मोहल्ला निवासी पूर्ण चंद पुत्र जम्मू राम ने आरोप लगाया है कि भूना निवासी व्यक्ति ने उसकी शादी के लिए प्रस्ताव रखा। जिसको उसने स्वीकार कर लिया। लेकिन बिचौलिए ने उससे इस एवज में 93 हजार रुपये ले लिए और उसकी शादी गाबा पुराना जिला मोगा पंजाब की लड़की के साथ सिक्ख रीति रिवाज के अनुसार करवा दी। शादी के बाद दुल्हन के लिए सोने व चंादी के जेवरात बनाकर दिए। किंतु एक माह बाद दुल्हन ने अपने घर जाने के लिए पूर्ण चंद को तैयार कर लिया और दोनों मोगा चले गए। लेकिन दुल्हन ने एक सप्ताह के बाद जेवर लेकर जाने के लिए बात कही और वह अपने मायके रह गई। पूर्ण चंद जब एक सप्ताह बाद मोगा गया तो वहां पर ताला लटका हुआ था और पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह शादी करके लोगों को ठगने का धंधा अपनाए हुए है। जो इससे पूर्व व कई शादियां कर चुकी है और उसे दो बच्चे भी हैं तथा पति व सास ससुर भी मौजूद है।
पूर्ण चंद ने यह बात सुनी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। क्योंकि शादी से पूर्व पूर्ण चंद को उपरोक्त महिला अविवाहिता बताई गई थी। लेकिन जब बिचौलिए से इस बारे में बातचीत की तो वह भी आनाकानी कर गया। जिससे परेशान होकर पूर्ण चंद ने पुलिस में शिकायत दी है। पूर्ण चंद ने बताया कि इस मामले में गांव कांनी खेड़ी निवासी व्यक्ति भी शामिल था और वह अपने आप को सीआईए स्टाफ फतेहाबाद में ड्यूटी पर तैनात बता रहा था। इसलिए पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने बाद कार्रवाई की जाएगी।