{"_id":"5a8488464f1c1b805a8b9daa","slug":"91518635078-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक आत्महत्या मामले में पार्षद व उसके भाई पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक आत्महत्या मामले में पार्षद व उसके भाई पर केस दर्ज
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद के अप्पू नगर निवासी युवक साहिल सोनी के फाइनेंसर से तंग आकर ट्रेन के नीचे कटकर जान देने के मामले में सिटी पुलिस ने पार्षद राजेश जांगड़ा व उसके फाइनेंसर भाई कुलवंत जांगड़ा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
ज्ञात रहे कि अप्पू नगर निवासी साहिल सोनी ने सोमवार रात को भट्टूकलां में ट्रेन के नीचे कटकर अपनी जान दे दी थी। साहिल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने फाइनेंसर कुलवंत जांगड़ा पर उसे तंग करने का आरोप लगाया था और उसकी वजह से जान देने की बात कही थी। इस मामले में बुधवार को सिटी पुलिस ने मृतक के पिता पवन सोनी की शिकायत पर फाइनेंसर कुलवंत जांगड़ा व उसके पार्षद भाई राजेश जांगड़ा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पवन सोनी का आरोप है कि राजेश जांगड़ा ने ही उसके बेटे को फाइनेंस के मकड़जाल में फंसाया था।