{"_id":"5a7c97624f1c1ba3268b9141","slug":"91518114658-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना एसएमओ की पत्नी भी आई आनलाइन ठगों की चपेट में, 46 हजार की लगी चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना एसएमओ की पत्नी भी आई आनलाइन ठगों की चपेट में, 46 हजार की लगी चपत
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
टोहाना के नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. सतीश गर्ग की पत्नी को एक युवक ने बीमा पॉलिसी में रिबेट देने के नाम पर ठग लिया। युवक ने 10 फीसदी छूट मिलने की बात कहकर अपने खाते में हजारों रुपये डलवा लिए। बाद में न तो रिबेट मिली और न ही पैसे। टोहाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि उनकी पत्नी रेनू गर्ग के नाम से उसकी एक निजी इंश्योरेंश कंपनी की पॉलिसी करवाई हुई है। एसमएओ ने बताया कि उनकी पत्नी रेनू गर्ग का एक्सिज बैंक में खाता है, जिसके माध्यम से वे लगभग 52 हजार पॉलिसी की पेमेंट करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के पास किसी नंबर से फोन आया कि आपका पॉलिसी है, अगर आप आनलाइन ट्रांजेक्शन करोगे तो पॉलिसी में 10 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी। इसके बाद एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने रिबेट के हिसाब से 23 जनवरी 2018 को 45900 रुपये छूट बताने वाले व्यक्ति के बताए गए बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए डाल दिए। जब एसएमओ ने उक्त आरोपी से किश्त जमा करवाने की रसीद मांगी तो रसीद नहंीं मिली तथा उक्त नंबर बंद आने लगा। जिसके बाद वे बैंक की शाखा में गए, लेकिन तब तक आरोपी वह राशि खाते से निकलवा चुका था। अंत में एसएमओ ने पत्नी रेनू के नाम से थाना शहर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोएडा का हो सकता है आरोपी: एसएचओ
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. सतीश गर्ग की पत्नी रेनू गर्ग ने उन्हें शिकायत दी है कि उनकी लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी है। जिसके तहत राशि जमा करवाने के लिए फोन आया कि 10 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी जिसके बाद एसएमओ ने राशि को ट्रांसफर कर दिया। अंत में जब उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपी नोएडा की लोकेशन आ रही है, जिसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।