{"_id":"5b16e6b64f1c1b53268b465f","slug":"81528227510-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मबीर हत्याकांड में युवती के मामा सहित तीन रिश्तेदार काबू, दो दिन के रिमांड पर भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मबीर हत्याकांड में युवती के मामा सहित तीन रिश्तेदार काबू, दो दिन के रिमांड पर भेजे
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मबीर हत्याकांड : युवती के मामा सहित तीन रिश्तेदार काबू, दो दिन के रिमांड पर भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
ढिंगसरा से अपहरण कर गांव ढोबी निवासी धर्मबीर की हत्या के आरोप में एसआईटी ने मृतक धर्मबीर की पत्नी सुनीता के सगे मामा सहित तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुनीता का मामा दलबीर, उसका रिश्तेदार साहबराम व धर्मपाल शामिल है। इधर भट्टू पुलिस ने भी मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद धर्मबीर के अपहरण के साथ उसके मर्डर की धारा भी मामले में जोड़ दी है। डीएसपी गुरदयाल ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों आरोपियों को दो-दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड अवधि के दौरान अब पुलिस आरोपियों से ये पूछताछ करेगी कि आखिर उन्होंने धर्मबीर को क्यों मारा और इस हत्याकांड में उनके साथ कौन कौन लोग थे। इसके अलावा गांव ढिंगसरा में धर्मबीर के मामा रायसिंह के घर पर हमला करने वाले लोग कौन थे और उनके पास जो हथियार थे, वो कहां से आए थे।
---
ये है मामला
सिरसा में कोर्ट मैरिज करने वाले हिसार के गांव ढोबी निवासी धर्मबीर व उसकी पत्नी सुनीता भट्टू के गांव ढिंगसरा में चार दिन पहले धर्मबीर के मामा रायसिंह के घर रहने आए थे। रायसिंह ने बीते दिन पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शुक्रवार दोपहर बाद 5 गाड़ियों में सवार होकर आए दो दर्जन के करीब लोगों ने हवाई फायर कर अगवा कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अपहृत युवक के मामा रायसिंह की शिकायत पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंपति के अपहरण, आर्म्स एक्ट व हवाई फायर व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी थी। इसके बाद शनिवार सुबह ही भट्टू पुलिस ने धर्मबीर की पत्नी सुनीता को आदमपुर के गांव शीशवाल से बरामद कर लिया। मूल रूप से हिसार जिले के गांव मंगाली की रहने वाली सुनीता का शीशवाल में नानका परिवार रहता है और उसके मामा आदि शीशवाल गांव में ही रहते हैं। इसके बाद रविवार सुबह ही राजस्थान पुलिस से मृतक धर्मबीर के परिजनों के पास सूचना आ गई कि धर्मबीर की हत्या कर दी गई है और उसके पूरे शहर पर चोटों के निशान हैं।