{"_id":"5a009f824f1c1ba7678b9bcc","slug":"81509990274-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मोग के कारण टकराए वाहन, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मोग के कारण टकराए वाहन, दो घायल
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से भरी स्कूली वैन सहित कई वाहन टकराए
रतिया। रतिया में भी दो स्कूली वाहनों सहित तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसों में दो बाइक सवार युवक घायल हुए हैं, वहीं स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। सोमवार सुबह स्मॉग और धुंध के चलते रत्ताखेड़ा और रतिया के बीच खड़ी ट्राली से क्रूजर की टक्कर हो गई। क्रूजर में सवार दो छात्र और चालक बाल बाल बच गए। क्रूजर गाड़ी रत्ताखेड़ा से बच्चों को लेकर टोहाना के निजी स्कूल में छोड़ने जा रही थी। वहीं लालवास गांव के पास एक निजी स्कूल की वैन स्मॉग और धुंध के चलते एक ट्रॉली से जा टकराई। समय रहते ब्रैक लगने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके अलावा नथवान के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुढाखेड़ा निवासी मंगत और वीरपाल घायल हो गए। घायलों को आसपास के राहगीरों ने रतिया के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया।