फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ससुरालजनों की प्रताडना से परेशान एक महिला ने फांसी का फंदा लगा समाप्त कर ली जीवन लीला

ससुरालजनों की प्रताडना से परेशान एक महिला ने फांसी का फंदा लगा समाप्त कर ली जीवन लीला

Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ससुरालजनों की प्रताडना से परेशान एक महिला ने फांसी का फंदा लगा  समाप्त कर ली  जीवन लीला
प्रताड़ना से परेशान महिला ने दी जान
विज्ञापन

भूना
गांव जांडली खुर्द में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर दान दे दी पुलिस ने मृतका के भाई जिला जींद के नरवाना के वार्ड नंबर-1 निवासी सूरपा सिंह की शिकायत पर मृतका की सास, पति और देवर के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरवाना के वार्ड नंबर-1 निवासी सुरपा सिंह पुत्र कन्हैया लाल हरिजन ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन सुमन देवी का विवाह गांव जांडली खुर्द निवासी बलजीत सिंह पुत्र रामकुमार के साथ 12 वर्ष पहले हुआ था। लेकिन शादी के कुछ वर्ष बाद ही सुमन को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा और ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर समय-समय पर विवाहिता पर दबाब बनाने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहन को सास, पति और देवर की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार की देर रात अपने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को गुमराह करने के लिए सूचना दी कि सुमन को हार्ट अटैक हो गया है। लेकिन जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुमन के गले में रस्सी का निशान था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुमन 3 बच्चों की मां थी। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी इंसपेक्टर यादविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर सास कमला देवी, पति बलजीत सिंह और देवर कुलदीप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है, और बहरहाल किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed