फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   -जिस परीक्षार्थी की जगह पर आरोपी सुनील ने फतेहाबाद में दिया था पेपर, वही युवक हिसार में चढ़ा फतेहाबाद पुलिस के हत्थे

-जिस परीक्षार्थी की जगह पर आरोपी सुनील ने फतेहाबाद में दिया था पेपर, वही युवक हिसार में चढ़ा फतेहाबाद पुलिस के हत्थे

Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
-जिस परीक्षार्थी की जगह पर आरोपी सुनील ने फतेहाबाद में दिया था पेपर, वही युवक हिसार में चढ़ा फतेहाबाद पुलिस के हत्थे
पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा : जिस परीक्षार्थी की जगह आरोपी सुनील ने दिया था पेपर, पुलिस ने हिसार से किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । रविवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे केे स्थान पर परीक्षा देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने चरखी दादरी के बाढड़ा थाना क्षेत्र के गांव हडोदी के युवक विक्रम को काबू किया है। विक्रम की जगह पर ही सिरढान के सुनील ने फतेहाबाद के क्रेसेंट स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा दी थी और इसके बाद शाम के सत्र में हिसार में एक अन्य परीक्षार्थी के लिए परीक्षा देते समय धरा गया था। इसी आधार पर शहर थाना पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ था। मंगलवार को आरोपी युवक विक्रम को कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि पुलिस जल्द ही हिसार से सुनील को भी प्रोडक्शन वारंट पर फतेहाबाद लेकर आएगी।
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि सोमवार सुबह इस मामले में विक्रम सहित कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपियों की तलाश में शहर पुलिस की कई टीमें फील्ड में भेजी गई थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि आरोपी युवक विक्रम हिसार में मौजूद है। इसके बाद शहर पुलिस की एक टीम हिसार पहुंची और हिसार की लोकल पुलिस को सूचित कर डाबड़ा चौक स्थित विक्रम के ठिकाने पर दबिश दी। मौके पर विक्रम मौजूद था और उसी समय शहर पुलिस की टीम ने विक्रम को काबू कर फतेहाबाद ले आई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे सत्र के पेपर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने हिसार के एक निजी स्कूल में निरीक्षण के दौरान किरढान के उक्त युवक सुनील को चरखी दादरी के एक युवक की जगह पेपर देते हुए काबू किया था। पुलिस रिमांड के दौरान सुनील ने बताया था कि सुबह के सत्र में वह फतेहाबाद में चरखी-दादरी के उक्त विक्रम का पेपर देकर आया है। हिसार में हुई इस कार्रवाई के बाद फतेहाबाद पुलिस ने भी सुनील व विक्रम सहित कुल चार लोगों पर केस दर्ज किया था। इसी आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात चरखी-दादरी के उक्त विक्रम को काबू किया है। मामले की पुष्टि करते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि आरोपी विक्रम को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed