फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   7 injured in accindent

नेशनल हाईवे पर भिड़ीं कारें, बच्चे समेत सात घायल

Mon, 19 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर गांव बड़ोपल के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मूल रूप से सिरसा निवासी अंकित गुड़गांव से परिवार समेत शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। रविवार दोपहर को वह अपनी कार में वापिस गुड़गांव के लिए लौट रहे थे। कार में हड़ोली फतेहाबाद निवासी महेश, संगीता पत्नी अंकित, कीर्तिन पुत्र अकिंत तथा गुड़गांव निवासी प्रवीन पत्नी दीपक सवार थे।
विज्ञापन


गांव बड़ोपल के पास तेज रफ्तार गाड़ी हिसार की ओर से आ रही कार से टकरा गई। इससे दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी गाड़ी में भावदीय सिरसा निवासी बख्शीश तथा गुरदास सवार थे। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार की ओर से आ रही गाड़ी में सवार लोग बख्शीश का ऑपरेशन करवाकर वापस भावदीय सिरसा की ओर लोट रहे थे। घटना के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed