फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाइक पर बैठी महिला को आई नींद की झपकी

बाइक पर बैठी महिला को आई नींद की झपकी

Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर बैठी महिला को आई नींद की झपकी
बाइक पर बैठी महिला को आई झपकी, नीचे गिरने से हुई मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/जाखल। बाइक पर अपने पति के साथ बैठकर गांव जापतेवाला से बख्शीवाला जा रही एक महिला की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके पति के बयान पर इत्तफाकिया मौत के तहत केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

गांव जापतेवाला निवासी गोरा सिंह व उसकी 47 वर्षीय पत्नी गुरजीत कौर बाइक पर सवार होकर जापतेवाला से जाखल के साथ लगते पंजाब के गांव बख्शी वाला जा रहे थे। रास्ते में गांव ढ़ेर व शक्करपुरा कैंचियों के बीच सड़क पर जाते समय गुरजीत कौर को नींद की झपकी आ गई। जिससे वह बाइक से अचानक पीछे की ओर सिर के बल जा गिरी। जैसे ही गोरा सिंह को उसके गिरने का पता चला तो उसने तुरंत गुरजीत कौर को संभाला व उसे टोहाना में उपचार के लिए ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जाखल पुलिस ने मौके का जायजा लेकर गोरा सिंह के बयानों पर इत्तफाकिया मौत के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी एचसी रामस्वरूप ने कहा कि बाइक पर नींद आने के कारण गुरजीत कौर अचानक सिर के बल जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed